सोमवार, 19 जनवरी 2026

पापा..

पापा..
मैं आपका काबिल बेटा नही बन पाया..
पापा..
मैं आपके सपनों को रंग नही दे पाया..
पापा..
मैं काबिल नही बन पाया..
पापा..
मगर एक दिन जरूर..
वो दिन आएगा..
जब आप मुझपे गौरवान्वित महसूस कर पाएंगे..।।
पापा..

रविवार, 18 जनवरी 2026

सुबह हो ही रही थी..

सुबह हो ही रही थी...
की आंख लग गई..।
आंख लगी ही थी कि..
सपनों में तुम आ गई..।
तुम आई ही थी,
की आंख खुल गई..।
आंख खुली ही थी..
कि मोबाइल पे एक मैसेज आया..
उस मेसैज ने मेरे लिए 
गुड मॉर्निंग का पैगाम लाया..।

सुबह हो ही रही थी..
की आंख लग गई..।


दोसजी..

मैं उसे हर रोज याद करता हूँ..
मगर उसे कॉल नही करता..।
क्योंकि..
ड़र लगता है..
कंही वो फिर कॉल न काट दे..।।



तुम्हारा फोन न उठाना उतना तकलीफ देह नही था..
जितना तुम्हारा फोन काटना..
आज भी दर्द देता है..।।

मालूम नही..
किस मनहूस घरी पर मैंने..
तुम्हें फोन किया..
जो तुम्हें फोन काटना पड़ा..।

मालूम नही क्यों..
मैं तुम्हें आज भी याद करता हूँ..
और तुम्हारे फ़ोन आने का इंतजार करता हूँ..।।

फ़ोन करने को मैं भी फ़ोन कर दु...
मगर डरता हूँ..
कंही तुम फिर फोन न काट दो..।।

मैं ये भी जानता हूँ..
क्योंकि.. 
तुम्हारी जिंदगी अब सिर्फ तुम्हारी नही है..
क्योंकि आधी जिंदगी की लगाम तूने..
मोहतरमा के हाथों में थमा दिया है..।

मुझे आज भी तुम्हारे फोन का इंतजार है..
और एक सच या झूठ सुनने का इंतजार है..
तुम फोन करो..और कहो..
दोसजी मैंने नही,हो सकता है..
उन्होंने फोन काट दिया हो..।
और मैं मुस्कुराते हुए इस सच को स्वीकार कर लूं..।

मुझे आज भी तुम्हारे कॉल का इंतजार है..
दोसजी..


हम अयोग्य है..

हम अयोग्य है..
इसीलिए तो लड़ रहे है..
लड़ भी किस चीज के लिए रहे है..
तेल,खनिज और जमीन के टुकड़े के लिए..।


जबकि ये ब्रह्मांड इतना विशाल है..कि
 इस पृथ्वी का भी..
इस ब्रह्मांड में कोई खास स्थान नही है..
जिस तेल खनिज के लिए हम लड़ रहे है..
हो सकता है..
ब्रह्मांड में कोई ऐसी जगह होगी जंहा..
खनिज और तेल की धार बह रही होगी..।

हम अयोग्य है..
इसलिय तो लड़ रहे है..।
खुद से..दूसरे से..
जिस रोज हमारी अयोग्यता दूर हो जाएगी..
उस रोज हम लड़ना बंद कर देंगे..।।

हम अयोग्य है...
इसलिय लड़ रहे है...।।

मैं तुमसे मिलकर..

कैसे कहु मैं उससे..
मुझे प्यार का इजहार करना नही आता..।
अगर देखना ही,हो तुमको..
मेरे दिल मे झांक कर देखो..
प्रेम का सैलाब बह रहा है..।

मुझे नही आता.. 
इस भीड़ की तरह प्रेम जताना..।
क्या करूँ..
मैं हूँ ही ऐसा..।

मैं तुमसे मिलकर..
"मैं"हो जाना चाहता हूँ..।
क्योंकि इस जंहा में सिर्फ एक ही सत्य तो है..
और वो है..
"मैं" हो जाना..।।


शुक्रवार, 16 जनवरी 2026

सोचा था..

सोचा था तुम्हें अब मैसेज नही करूँगा..
मगर तुम्हारा स्टेटस देखकर..
मैं भूल गया..
की तुम्हें मैसेज नही करना था😊..।।

तुम मेरी जिंदगी में आई..
तपती धूप में,
बिन बादल बरसात की तरह..।
और मैं तुम्हें भूलने की व्यर्थ कोशिस कर रहा हूँ..
सावन की बरसात की तरह..।

तुम्हारा एक मैसेज..
मुझे स्पंदित कर देता है..
तुम्हारा एक कमेंट मुझे..
अनकही सी उलझन में डाल देता है..
कि कोई अजनबी..
इतना अपना सा कैसे लग सकता है.??


बुधवार, 14 जनवरी 2026

समय..

समय..
न यह ठहरता है..
न यह लौटता है..
यह तो बस..
पलकों के झपकने में बीत जाता है..।

जिसे हम 'कल' कहते है..
वह एक याद है..।

जिसे हम 'कल' कहेंगे..
वह एक प्यास है..।

और जो 'अभी' है..
बस वही प्रकाश है..।।



Yoga for digestive system