शनिवार, 25 अप्रैल 2026

खुद को बदलने के लिए..

खुद को बदलने के लिए..
खुद को बदलना होता है..।
खुद से लड़ने के लिए..
सबसे पहले..
खुद से लड़ना होता है..।
दुनिया से..
नजर मिलाने से पहले..
खुद से नजर मिलाना होता है..।
काबिल बनने से पहले..
खुद के नजर में पहले..
काबिल बनना होता है..।।

ये इतना..
आसना नही है..
खुद को बदलना..।
जिसने भी खुद को बदला..
खुदा का ही नही..
सारे जंहा का प्यारा हो गया..।
जिस-जिस के लिए..
इज्जत है तेरी नजर में..।
उन सबने पहले..
खुद से नजर मिलाना सीखा..।
क्या तुम हो.. 
उस काबिल..
जो खुद से नजर मिला सको..
अगर हां..
तो तैयार हो जाओ..
दुनिया कब से बांहे पसारे..
तुम्हारा इंतजार कर रही है..।।


खुद को बदलने के लिए..
खुद को बदलना होता है..।






कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

बप्पा..