सोमवार, 27 अप्रैल 2026

हम असफल क्यों होते है..

आपने कभी सोचा है..
कुछ लोग सफल और असंख्य लोग असफल क्यों होते है..??
आपको जानकर हैरानी होगी कि कुछ लोग जो सफल हुए है..उन्हें भी सफलता की उम्मीद नही थी..
मगर वो सफल हो गए..
आखिर कैसे..??
क्योंकि उन्हें पता था कि,जाना कंहा है..।


सफलता के कई कारण हो सकते है..
मगर असफलता के कुछ मूलभूत कारण ही होते है..।
अगर हम उन कारणों को ढूंढ ले तो हम असफलता से छुटकारा पा सकते है..।
मगर क्या ये आसान है..
बिल्कुल नही,क्योंकि हम वो कारण सदियों से जानते है..
मगर उसपे कुछ ही लोग अमल कर पाते है..
और जो अमल कर पाते है,वो नया कीर्तिमान रच जाते है..।।

असफलता के कुछ मूलभत कारण है..

अपने लक्ष्य का पता ना होना..

लक्ष्य का पता होने के बाबजूद उस लक्ष्य की प्राप्ति के लिए वो सब नही करना जो करना अतिआवश्यक है..(बाकी सबकुछ करते है,कुछ नही छोड़ते)

अपने लक्ष्य को पाने के बारे में न सोचना..(बाकी सबकुछ सोचते है,लक्ष्य प्राप्त न हुआ तो क्या होगा,लक्ष्य प्राप्ति के बाद क्या-क्या होगा..न जाने और क्या-क्या)

अपने लक्ष्य प्राप्ति के लिए सर्वस्व त्याग के लिए, तैयार न होना..(हम सिर्फ क्षणभंगुर सुख को पाना चाहते है,भले ही उसके लिए अपने लक्ष्य से समझौता ही क्यों न करना पड़े)


अगर सच कहूं तो हमसब जानबूझकर असफल होते है..क्योंकि ये मूलभूत बातें हमें सदियों से पता है,और बचपन से इसके बारे में सिखाया जाता है..
मगर हम इसपर अमल नही कर पाते..और हम इन असफलता का दोष दूसरों पे मढ़ते है..हममें इतनी भी हिम्मत नही होती कि हम अपनी असफलता को स्वीकार करें..।
 जब हम अपनी असफलता को स्वीकारते है,तब अपने लिए सफलता का नया द्वार खोलते है..।।
क्योंकि हम स्वयं ही अपने असफलता के लिए जिम्मेदार है..।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

"माँ"..