और हम सब वो सब करते है,जिससे जिंदगी बेहतर हो.।
मगर अफसोस सबकुछ पाकर भी जिंदगी बेहतर नही लगती आखिर क्यों..??
दरसल इस भाग दौड़ भरी जिंदगी में हम जिंदगी को बेहतर नही बना रहे होते, बल्कि अपने धन-दौलत,पद,प्रतिष्ठा और मान-सम्मान को बढ़ाने में लगे होते है..।
ये सब पाकर भी जिंदगी नीरस रहती है..।
क्योंकि ये सब पाने के चक्कर में हम उन चीजों को भूल जाते है,जो वास्तविकता में जिंदगी को बेहतर बनाती है..।।
चलिए आज से अपने जिंदगी में कुछ बदलाव लाकर जिंदगी को बेहतर बनाते है..।
● खुद को स्वीकार करें..(आप जैसे है,जिन स्थितियों में है,उसे स्वीकार करें, क्योंकि आपके लिए आपसे बेहतर कोई और नही है..अपने कमजोरियों के बारे में न सोचें,बल्कि अपने ताकत के बारे में सोचे।)
● दूसरों को स्वीकार करें.. जबतक हम दूसरों को स्वीकार नही करेंगे,तबतक वो हमें स्वीकार नही करेंगे(विचार,अभिव्यक्ति,दृष्टिकोण इत्यादि)।
●आप जिस वातावरण में,जिस समाज में रह रहें है,उसके अनुसार अपनी प्रतिक्रिया दे..।(हम अक्सरहाँ आवेश में आकर वो बोल जाते है,जो हमें नही बोलना चाहिए।)
●अपनी सबसे बड़ी आवश्यकताओं और इच्छाओं का पता लगाएं।(ये कैसे पता चलेगा..अपने क्रोध और गुस्सा का कारण पता करें.. पता चल जाएगा।)
●हरेक इंसान/वस्तुओं में कमियों के बजाय अच्छाइयां ढूंढे..।
●वर्तमान में जीयें.. अफसोस हम या तो अतीत में या फिर भविष्य में ही जीते है..।अगर हम अपने वर्तमान को सजग होकर जियेंगे तो हमारा हरेक क्षण आंनदित होगा..(ये कैसे होगा..??सांसो के प्रति सजग होकर)।
●दूसरों के प्रति खुले हृदय से व्यवहार करें..(अपने भावनाओं को छुपाये नही)
●प्रत्येक व्यक्ति में असीमित शक्ति का भंडार है,उसका उपयोग कर अपना जिंदगी बेहतरीन करें।(हम अपने मष्तिष्क का 10% भी इस्तेमाल नही करते,और अपनी जिंदगी का 50% ही जीते है।)
●अपने शत्रु और कठिन परिस्थितियों को अपना गुरु समझें..क्योंकि इनके प्रति सजग रहकर हम अपने जिंदगी को बेहतर बना सकते है..।
अगर जिंदगी बेहतर बनाने के लिए मुझे इसमें से कोई एक चीज चुनना होगा तो मैं- "खुद को स्वीकार करना चुनूँगा.."।
क्योंकि जिंदगी बेहतरीन होती है,खुद को स्वीकारना से..जबतक हम खुद को स्वीकार नही कर सकते,तबतक हम दूसरों से सिर्फ छलावा ही करते है,और खुद को पीड़ा देते है..।।
इसलिए खुद को स्वीकार करें.. आप जैसे है,जिन परिस्थितियों में है,उसे स्वीकार करें.. क्योंकि जब तक स्वीकृति नही होगी तब तक जिंदगी में सुधार कंहा से होगी..।।
इसलिए 2026 को बेहतर बनाने के लिए खुद को स्वीकार करें..😊।।

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें