अब तक आपका..
कम से कम दो बार कॉल आ गया होता..
आप,पहली बार जन्मदिन की शुभकामना और ढेर सारा आशीर्वाद और प्यार देती..
और दूसरी बार कॉल करके पूछती क्या-क्या बनाया..
फिर तीसरी बार रात में कॉल करती...
मगर इस बार आपका कॉल नही आएगा..😢
मगर अभी भी,आपका मुस्कुराता चेहरा, मेरे सामने है..😊
ऐसा लग रहा है..
जैसे,उस जंहा से भी आप ढेर सारा प्यार मुझपे बरसा रही है..।।
आपका मुस्कुराता चेहरा आज भी मेरे जेहन में है..
और सदा रहेगा..।।
लव यू दादी माँ..

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें