सोमवार, 26 जनवरी 2026

कभी-कभी..

कभी-कभी थकना जरूरी है..
क्योंकि कभी-कभी थकने के बाद अहसास होता है कि,
क्या हम सही दिशा में जा रहे है या नही..।

कभी-कभी मायूस होना जरूरी है..
क्योंकि मायूस होने के बाद ही मायूसी का जड़ का पता चला पाता है..।

कभी-कभी सोचना भी जरूरी है..
क्योंकि सोचने के बाद ही सही निर्णय निकलता है..।।

कभी-कभी भविष्य में झांकना भी जरूरी है..
क्योंकि वर्तमान का सही दिशा का पता चलता है..।।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें